Categories: वर्ल्ड

जापान का खुफिया लड़ाकू विमान F-35 प्रशांत महासागर में हुआ था गायब

जापान का खुफिया लड़ाकू विमान F-35 स्टील्थ फाइटर मंगलवार को प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए अचानक रडार से गायब हो गया था। लेकिन बुधवार को हादसे के एक दिन बाद ही राहत बचाव दल को इसका मलबा मिल गया है।

जापानी सेना अधिकारियों ने बताया कि समुद्र में तलाशी अभियान के दौरान विमान के कुछ हिस्सों को बरामद कर लिया गया है, लेकिन विमान का पायलट अभी भी लापता है। अधिकारियों के मुताबिक ये बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है कि एक साल से भी कम पुराने विमान का रडार से संपर्क कैसे टूट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त कैसे हो गया।

बता दें कि एफ-35 फाइटर जेट मंगलवार शाम 7.27 बजे गायब हुआ था, जब वह पूर्वोत्तर जापान के शहर मिसावा से 135 किमी पूर्व में उड़ रहा था। मिसावा एयर बेस से उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया था। विमान में इससे पहले कोई समस्या नहीं पाई गई थी। रिपोर्टस के मुताबिक, बचाव दल फिलहाल दुर्घटना के बाद से लापता 40 साल के पायलट को तलाश करने की कोशिश में लगा हुआ है।

जापान अपने पुराने एफ-4 लड़ाकू विमानों के स्थान पर एफ-35 स्टील्थ फाइटर को तैनात कर रहा है, जिसकी कीमत कम से कम 90 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी इवेया ने कहा कि देश ने अपने 12 एफ-35 लड़ाकू विमानों को अस्थायी रूप से मिसावा बेस पर तैनात किया है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago