वर्ल्ड

कोरोना के बीच लासा फीवर की एंट्री, इस देश में तेजी से बढ़ रहे मामले

डेस्क।

देश दुनिया में अभी कोरोना वायरस खत्म भी नहीं हुआ की एक और नए वायरस ने दस्तक दे दी है। इन नए वायरस का नाम है लासा फीवर। लासा फीवर के मामले नाइजीरिया में पाए गए हैं और ये तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इतना ही नहीं नाइजीरिया में लासा फीवर की चपेट में आने से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया में इसी साल अब तक इस फीवर से 123 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 659 लोग इस नए संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं, ब्रिटेन में भी इस फीवर से 3 लोगों की मौत की खबर है।

WHO के अनुसार, लासा वायरस की चपेट में आने पर व्यक्ति को तेज बुखार, सिर दर्द, गले में खराश, मांसपेशी में दर्द, सीने में दर्द, डायरिया, खांसी, पेट में दर्द और जी मिचलाने जैसे लक्षण नजर आते हैं। गंभीर मरीजों में चेहरे पर सूजन, फेफड़ों में पानी, मुंह और नाक से खून निकलने लगता है। इसके अलावा मरीज के ब्लड प्रेशर में भी तेजी से गिरावट आने लगती है.लासा वायरस के संक्रमण में भी शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखता है। हालांकि इस बीमारी में मृत्यु दर ज्यादा नहीं है, लेकिन 80 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखता। दावा किया जा रहा है कि इस बीमारी का अब तक कोई इलाज नहीं है।

क्या है लासा फीवर-

बता दें कि लासा फीवर एक वायरल रोग है जो लासा नामक वायरस के कारण होता है। ये वायरस सबसे पहले 1969 में नाइजीरिया के लासा नामक कस्बे में पाया गया था। इसी कस्बे के नाम पर इसका नाम लासा पड़ गया। लासा फीवर चूहों के जरिए इंसानों में फैलता है। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित चूहे के मल-मूत्र के संपर्क में आता है तो वह लासा बुखार से संक्रमित हो सकता है। इसके बाद संक्रमित संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है. मनुष्य पर लासा फीवर का प्रभाव दो से 21 दिन तक रहता है

Ashwani Kapoor

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago