Categories: वर्ल्ड

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के इकलौते बेटे की मौत

<p>नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल का निधन हो गया। प्रकाश दहल 36 वर्ष के थे और अपने पिता के सचिव और सीपीएन माओवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य थे।</p>

<p>जब उन्हें हार्टअटैक की परेशानी हुई तब पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल, मोरंग के विराट चौक में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। हार्ट अटैक आने के बाद प्रकाश दहल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के काफी देर तक उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन सफल नहीं हो सके।</p>

<p>बेटे के निधन की जानकारी मिलते ही पुष्पकमल तुरंत ही काठमांडू के लिए रवाना हो गए। प्रकाश दहल के निधन से नेपाल के राजनीतिक क्षेत्र में शोक छा गया। सत्ताधारी पार्टी, सीपीएन माओवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता पुष्पकमल दहल प्रचंड से मिलने पहुंचे। सभी ने प्रकाश दहल के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

18 hours ago