<p>नाइजीरिया एक बार फिर भीषण हिंसा का शिकार हुआ है। उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने हमला कर 32 लोगों को मार डाला है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं, जिनका उपचार नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किस संगठन ने किया है। बताया जा रहा है कि जामफारा राज्य के शिनकाफी जिले में क्वारे ग्राम के पास कुछ अज्ञात बाइक सवार बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।</p>
<p>इस गोलीबारी में कई लोगों की जान चली गई। वहीं बंदूकधारियों के हमले के बाद एक निगरानी समूह के 32 लोगों के शव प्राप्त हुए हैं। कहा जा रहा है कि मरने वाले की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जामफारा राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शेहु ने इस हमले की पुष्टि की है।</p>
<p>स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर बंदूकधारी फौजी वर्दी पहने हुए थे, किन्तु हमलावरों की भारी तादाद और फायरिंग होने के कारण मिलिशा बल के मेम्बरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यहां पर कई सालों से विद्रोही संगठन सक्रिय हैं, जिसे लेकर अक्सर इस तरह के हमले होते रहते है।</p>
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…
Farmer's son BSF Assistant Commandant: चैलचौक के 35 वर्षीय बिंदर देव ने अपनी कड़ी…
Expired License Gun Seize : हमीरपुर शहर में एक जमीनी विवाद की जांच के…
मुख्य बिंदु बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…