राहुल गांधी की रैली में PCC चीफ ने किया 40 हजार से अधिक भीड़ जुटाने का दावा

धर्मशाला के भागसूनाग में आज एक निजी होटल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर में कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और 7 मार्च हो होने वाली राहुल गांधी की रैली के लिए रणनीति तैयार की। सभी नेतओं और पदाधिकारियों को उनकी जिमेदारी दी गई।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि राहुल गांधी की चंबी में होने वाली रैली में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का आना अभी निश्चित नहीं है। उन्होंने बताया कि उस दौरान पूर्व सीएम के बेटे की शादी है, ऐसे में रैली में उनका आना अभी निश्चित नहीं है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और प्रदेश स्तर के नेता रैली में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में चुनावी को लेकर जोश भरेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 7 मार्च की रैली में  40 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री किशन कपूर कांग्रेस को लेकर जो कहा है, उस पर मैं कोई टिप्प्णी नहीं करना चाहता। किशन कपूर ने कहा था कि कांग्रेस में गुटबाजी है और कांग्रेस को अपना कुनबा संभालना चाहिए। इस पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और पार्टी एकजुट है।

राठौर ने कहा कि बैठक में पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों, पीसीसी पदाधिकारियों, ब्लाक और जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। ऐसे में गुटबाजी का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि अभी हमारा फोकस राष्ट्रीय अध्यक्ष की 7 मार्च की रैली को सफल बनाने पर है। जिस पर सभी पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में आरएसएस बनाम नॉन आरएसएस का झगड़ा चल रहा है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago