Categories: हिमाचल

कुल्लू: अग्निकांड से बेघर हुए लोगों के फिर बनेंगे आशियाने, प्रभावितों को दिया 1 लाख का चेक

<p>कुल्लू के विधायक सुंदर सिहं ने कहा कि जिंदी गांव में अग्निकांड से बेघर हुए लोगों के आशियाने फिर से बनाए जाएंगे। घर बनाने के लिए उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। आपदा की घड़ी में जनप्रतिनिधि के उनके साथ खड़ा होने की बात कहकर उन्होंने ग्रामीणों का हौंसला भी बढ़ाया। उन्होंने 10 प्रभावितों को 1 लाख के चेक भी प्रदान किया है। साथ में विधायक क्षेत्र विकास निधि से गांव में रिटेनिंग वाल व अन्य कार्य करने के लिये 5 लाख देने की घोषणा की। उन्हें घर बनाने के लिये सरकारी और गैर सरकारी एक तरफ से सहायता प्रदान की जायेगी।</p>

<p>उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि गांव में मनरेगा से एक बड़ा पानी का टैंक बनायें ताकि आग या अन्य आपदा के समय उसकाप्रयोग किया जा सके। इसके अलावा अन्य सभी सरकारी प्रक्रियाएं और औपचारिकतायें जल्दी पूरी करने को कहा ताकि इनको सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।</p>

<p>अग्निकांड प्रभावितों में पार्वती देवी, मूरत राम, बली राम, जय चंद, केहर सिंह, हिम सिंह, केशव राम, गोला राम, गेहरू राम व छबील सिंह शामिल हैं। गत दिनों हुये भयंकर अग्निकांड में इन सभी के घर जलकर राख हो गये थे। उन्होंने बताया कि प्रभावितों की मदद के लिये कोई कसर बाकि नहीं रखी जाएगी। उन्हें राशन सामग्री सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधायें प्रदान की जायेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago