Categories: वर्ल्ड

मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

<p>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। दरअसल, इसी साल अगस्त महीने में अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात का दावा किया था कि हमजा बिन लादेन मारा गया है। हालांकि पुख्ता तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी थी की वह कब और कैसे मारा गया।</p>

<p>वहीं, विभाग ने साथ ही कहा था कि कई बार उसने ऑडियो और वीडियो जारी करके अमेरिका और अन्य देशों पर हमले करने की बात कही थी। वह विशेषकर मई 2011 में अपने पिता लादेन के अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराए जाने का बदला लेने की बात भी कहता था।</p>

<p>लादेन के घर से जब्त किए गए कागजातों से यह पता चला था कि उसे अलकायदा का नेतृत्व दिए जाने के लिए तैयार किया जा रहा था। अमेरिकी सेना को एक वीडियो भी मिला था, जो कि हमजा की एक अन्य अल कायदा के आतंकी की बेटी से शादी का था। ऐसा माना जा रहा है कि यह शादी ईरान में हुई थी।</p>

<p>हमजा बिन लादेन के ठिकाने का कभी भी पता नहीं लग पाया। ऐसा माना जाता था कि वह ईरान में नजर बंद रहा, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सीरिया में भी रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago