वर्ल्ड

रूस पर मैकडॉनल्ड्स की ‘आर्थिक स्ट्राइक’, 800 से ज्यादा रेस्टोरेंट बंद

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए शिकंजा कसता चला जा रहा है। यूक्रेन पर हमले को लेकर अब मैकडॉनल्ड्स ने बड़ा कदम उठाते हुए रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है। रूस में अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स के 800 से अधिक रेस्टोरेंट चल रहे थे जिसको अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

मैकडॉनल्ड्स ने यह फैसला उस समय आया है जब रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले करते जा रहा है और भारी नुकसान पहुंचा रहा है। यूक्रेन पर अटैक करने को लेकर अमेरिका समते कई देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी।

यह कार्रवाई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है। रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां कैश फ्लो को स्थिर बनाए रखा है। बाइडेन ने घोषणा की, ‘हम पुतिन के युद्ध को ‘सब्सिडी’ देने का हिस्सा नहीं होंगे।’ उन्होंने नई कार्रवाई को इस जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक जोरदार झटका बताया।

उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका: सरसों तेल और रिफाइंड के दाम बढ़े, टमाटर भी 100 के पार

  Festive inflation 2024 : त्योहारों के मौसम में महंगाई की मार से आम जनता…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

3 hours ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

5 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

5 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

6 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

6 hours ago