वर्ल्ड

क्या महिलाओं से दरिंदगी पर उतर आए हैं रूसी सैनिक? चौतरफा क्यों बिखरी है लाशें?

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इन दोनों देशों के बीच चल रहे घनघोर युद्ध का आज 41वां दिन है। हालांकि रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में पीछे भी हटी है लेकिन युद्ध के बाद की तबाही का मंजर यूक्रेन में हर तरफ देखा जा सकता है। जगह-जगह लाशें बिखरी हुई हैं, जोकि दिल को झकझोर देने वाला है।

इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइसे का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले और रूसी सैनिकों की दरिंदगी पर बयान दिया है। प्राइसे ने कहा, ‘हमने यातना, बलात्कार और नागरिकों को उनके परिवारों के साथ मारे जाने की विश्वसनीय रिपोर्टें देखी हैं। पुतिन की सेना बारूदी सुरंग, बूबी ट्रैप समेत अत्याचारों के कई बुरे सपने पीछे छोड़कर गई है।’

गौरतलब है कि यूक्रेन के बूचा से तबाही का जो मंजर सामने आया है, उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बूचा में हुईं हत्याओं पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बूचा में हुईं हत्याओं के लिए युद्ध अपराध का केस लगना चाहिए। इस दौरान बाइडेन ने रूस पर कई तरह के बैन लगाने की मांग करने की बात भी कही।

बाइडेन ने कहा कि बूचा में जो हुआ, वो सबने देखा। पुतिन युद्ध अपराधी (वॉर क्रिमिनल) और क्रूर हैं। बूचा में जो भी हो रहा है, वह बहुत अपमानजनक है। रूस ने यूक्रेन में युद्ध के साथ ही अपराध भी किया है और नरसंहार को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि हालही में यूक्रेन ने ये दावा किया था कि कीव क्षेत्र के कस्बों में 410 नागरिकों के शव मिले हैं।

यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के तहत रूसी सैनिकों ने हमलों के दौरान यूक्रेन की महिलाओं के साथ रेप, दरिंदगी और हत्याएं कीं। इसके अलावा कीव से पीछे हटते समय रूसी सैनिकों ने कई घरों में लूटपाट की। यूक्रेन के नागरिकों ने ये आरोप भी लगाया कि रूसी सैनिक घरों से कपड़े, जूते और इलेक्ट्रानिक आइटम लूट ले गए।

Balkrishan Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

24 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago