अरब गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। इस भयंकर विस्फोट के कारण सीरिया में बिजली बंद हो गई है। बता दें कि पाइपलाइन पर हमला किया गया है। जिसमें विस्फोट के बाद आग की लपटे उठ रही हैं। देश के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को राज्य द्वारा संचालित टेलीविजन को इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार दक्षिण में स्थित ऊर्जा स्टेशनों को इस पाइपलाइन के जरिए ईंधन पहुंचाया जाता है। फिलहाल इस विस्फोट के असल कारणों को जांचने के लिए एक टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने कहा कि ये विस्फोट राजधानी दमिश्क के उत्तर पश्चिम में स्थित सीरियाई कस्बे एड डुमायर और आद्रा के बीच हुआ है।

गौरतलब है कि 2013 में देश के गृहयुद्ध के दौरान विद्रोही गोलाबारी से गैस की पाइपलाइन में विस्फोट हो गया था और पूरे सीरिया की बिजली गुल हो गई थी। बता दें कि, अरब गैस पाइपलाइन प्रणाली मिस्र से जॉर्डन और सीरिया तक फैली हुई है।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…