<p>अमेरिका ने 4 नवंबर के बाद ईरान से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को सख्त कार्रवाई की धमकी दी है। ईरान पर अमेरिका ने पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद भारत उससे तेल खरीदना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो भी देश 4 नवंबर के बाद ईरान से तेल खरीदेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।</p>
<p>आपको बता दें कि हाल में रूस के साथ एस-400 मिसाइल डील के बाद से ही भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास चल रही है। ट्रंप ने कहा कि 4 नवंबर तक दुनिया के सभी देशों को ईरान से तेल आयात को शून्य करना होगा। जो भी देश ऐसा नहीं करेगा, उसे हम देख लेंगे। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि चीन भी ईरान से कच्चा तेल खरीद रहा है। ट्रंप ने मई में अमेरिका को 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते से अलग कर लिया था और उस पर फिर से प्रतिबंध लगाए।<br />
पहले ही दे रखी है धमकी</p>
<p>इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस से पांच अरब डॉलर के सौदे में एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने पर भारत के खिलाफ अमेरिकी कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई होती है अथवा नहीं इसके बारे में जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पांच बिलियन डॉलर की इस मेगा डिफेंस डील पर अमेरिका काटसा प्रतिबंध (काउंटरिंग अमेरिकन एडवर्सरीज थ्रू सैंकशन्स- CAATSA) लगा सकता है। पिछले महीने अमेरिका ने चीन पर यही बैन लगाया था। तब चीन ने रूस से लड़ाकू विमान और मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा था।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…