<p>विश्व का सबसे लंबा पुल 24 अक्टूबर से यातायात के लिए खोला जाएगा। यह जानकारी शनीवार को पुल से जुड़े अधिकारियों ने दी। चीन और हांगकांग के बीच बने इस पुल की कुल लंबाई 55 किलोमीटर है, जिसमे 35 किलोमीटर पुल का निर्माण समुद्र के उपर किया गया है। इस पुल को बनाने का काम 2009 में शुरू किया गया था।</p>
<p>विश्व के सबसे लंबे पुल का निर्माण करने में 10.7 अरब डॉलर का खर्च आया है, साथ ही पुल के निर्माण के लिए लगभग चार लाख टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है। इस पुल पर यातायात शुरू होने से हांगकांग से जुहाई पहुंचने मे अब सिर्फ आधे घंटे का समय लगेगा।</p>
<p>यातायात विभाग ने कहा है कि इस पुल पर पांच हजार से ज्यादा निजी वाहनों को गुजरने की अनुमती नहीं दी जाएगी। साथ ही इस पुल पर पैदल चलने पर भी रोक है।</p>
शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…
आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…