Follow Us:

पत्नी को था पति पर अवैध संबंधों का शक, रात को उठाया ये खौफनाक कदम

समाचार फर्स्ट |

ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद अवैध संबंध के शक में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला को पिछले कई दिनों से अपने पति पर शक था कि उसके किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। पीड़ित को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि रात में जब महिला का पति सो रहा था तो उसने धारदार हथियार से हमला करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इस मामले में पुलिस का कहना है, 'महिला ने एक धारदार चाकू का इस्तेमाल करते हुए उसके लिंग को काट दिया। उसे शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से शारीरिक संबंध है। हमले के बाद दर्द से चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।'

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पत्नी के हमले का शिकार शख्स तमिलनाडु में काम करता है और वह तीन महीने पहले ओडिशा के नबरंगपुर जिले में स्थित अपने घर आया था।