Follow Us:

बिलासपुर का जवान असम में श़हीद, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के हंबोट के रहने वाला एक जवान असम में शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि काफ़ी समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था औऱ 9 तारीख़ को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 10 तारीख़ देऱ शाम उनके शव को पैतृक गांव लाया गया और सोमवार को उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जवान कर्म चंद हंबोट पंचायत के रहने वाले थे औऱ काफ़ी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। जवान कर्म चंद अपने पीछे अपनी पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गए। बताया जा रहा है कि ये असम राइफ़िल में तैनात थे।