Follow Us:

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने किया IGMC का निरीक्षण

पी.चंद |

जयराम सरकार में पोर्टफोलियों मिलने के बाद सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की जानकारी लेने में जुट गये हैं। विभागों को मद्देनजर मंत्री विकास के अवसर और संसाधनों में कमियों को अपने स्तर पर परख रहे हैं। इसी कड़ी में मंत्रियों का दावा है कि उनके राज में ये विभाग में सुधार किया जाएगा और विकास की रफ्तार आगे बढ़गी। 

इसी कड़ी में जयराम के मंत्री विपिन परमार शनिवार को शिमला के IGMC में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान विपिन ने हर वार्ड से लेकर, लैब और बाकी चीजों का निरीक्षण किया। उनके साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और खुद को अपडेट रहने को कहा।