चुनाव 2022

कांग्रेस पर PM मोदी का निशाना, मणिपुर को पीछे धकेलने वालों को मौका नहीं देगी जनता

मणिपुर के पहले चरण का विधानसभा चुनाव हो चुका है। अब 5 मार्च को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर में एक सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि मणिपुर ने कल एक नया इतिहास रचा है, कल पहले चरण के चुनाव में मणिपुर ने तय कर लिया कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा। जिन लोगों ने मणिपुर को इतने दशकों तक पीछे धकेला उन्हें अब यहां के लोग फिर मौका नहीं देंगे।

मोदी ने भाजपा की सरकार बनने पर एम्स की स्थापना करने का वादा भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में पिछली सरकारों को लगता था कि यहां के लोगों के पास विकल्प ही क्या है? उनके लिए मणिपुर भ्रष्टाचार का ठिकाना था, कांग्रेस ने मणिपुर का विकास नहीं किया। मणिपुर को शांति से दूर रखा और अलगाववाद को बढ़ाया। कांग्रेस ने पहाड़ी और घाटी के नाम पर लोगों को बांटने के षड्यंत्र रचे। इन लोगों से मणिपुर के लोगों को हमेशा सावधान रहना है।

मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री भी अब ज्यादा से ज्यादा पूर्वोत्तर में आते हैं। मैं खुद पूर्वोत्तर के विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करता हूं। भाजपा सरकार गो टू हिल्स, गो टू विलेज जैसे जोड़ने वाले अभियान चला रही है जिससे इनके षड्यंत्र टूट रहे हैं। जैसे-जैसे कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति धवस्त हो रही है वैसे-वैसे ही कांग्रेस भी धवस्त हो रही है। जिस मणिपुर को कभी यहां की सरकारों ने बम में जकड़ कर रख दिया था।

वहीं मणिपुर आज पूरे भारत के लिए एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल ट्रेड का गेट वे बन रहा है। मणिपुर हमेशा से भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करता रहा है। यहां के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान दिया था, लेकिन कांग्रेस ने मणिपुर के इस इतिहास को, इन बलिदानों को और नेताजी को कभी सच्चे मन से श्रद्धाजंलि तक नहीं दी। 5 तारीख को आप बड़ी संख्या में मतदान करें। मणिपुर की शांति के लिए मतदान करें, विकास के लिए मतदान करें और मणिपुर के भविष्य के लिए मतदान करें।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

43 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

2 hours ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

20 hours ago