क्राइम/हादसा

हिमाचल: नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद और जुर्माने की सजा

शिमला में नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को कोर्ट ने 20 साल की कैद और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। रेप का यह मामला पांच साल पुराना है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों मुनीश (29) निवासी ठियोग शिमला और कृष्ण कुमार (30) निवासी सरकाघाट मंडी को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा कोर्ट में इसकी चार्जशीट दाखिल की गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट शिमला ने पुलिस द्वारा पेश की गई जांच रिपोर्ट में दोनों को दोषी पाया। कोर्ट ने पीड़ित परिवार को न्याय देते हुए दोनों आरोपियों को 20 साल की सजा और जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2017 को ठियोग थाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉलेज रोड के पास एक युवती नशे की हालत में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवती बेसुध है और उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, कृष्ण कुमार लड़की को अपनी गाड़ी में छैला ले गया और गाड़ी में मुनीश कुमार भी मौजूद था। छैला में शराब खरीदी और पी। पीड़िता को भी कोल्ड ड्रिंक में शराब दी गई। बाद में दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और नशे की हालत में ठियोग में छोड़ दिया। पीड़िता के बयान पर थाना ठियोग में 22 मार्च को ही केस दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जिसपर कोर्ट ने अब फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान किया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago