चुनाव 2022

UPElection_2022: मऊ में सीएम योगी के ताबड़तोड़ ऐलान

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कल गुरुवार को छठे चरण का मतदान होना है। अब सभी राजनीतिक दल सातेंव चरण के प्रचार में जटु गए हैं। इसी बीच बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ ने मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को होली और दीवाली पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि अभी हम नवजात बेटियों के जन्म पर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15 हजार रूपये देते हैं लेकिन अब हिम इस रकम को बढ़ाकर 25 हजार रूपये करेगे। इसके अलावा साठ साल से ऊपर की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में फ्री सफर कराएंगे। साथ ही कॉलेज जाने वाली मेधावी बेटियों को स्कूटी भी देंगे। वहीं, अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब एक लाख रूपये दिए जाएंगे।

वहीं, सरकारी नौकरियों को लेकर सीएम ने दावा करते हुए कहा कि सरकार ने अगले पांच सालों के लिए तय किया है की उत्तर प्रदेश के हर एक परिवार के सदस्य को नौकरी, रोजगार या स्व रोजगार उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट दे रहे हैं। 10 मार्च के बाद 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट देंगे।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

2 hours ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

2 hours ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

2 hours ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

23 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

23 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

23 hours ago