मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Mi 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K Pro को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2के प्रो में ड्यूल नॉइज कैंसलिंग माइक दिए गए हैं, जो साफ आवाज रिकॉर्ड करते हैं। इसके साथ ही इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Mi Smart Clock को भी लॉन्च किया है। एमआई स्मार्ट क्लॉक की बात करें तो यूजर्स को इसमें टच स्क्रीन से लेकर डिजिटल फोटो फ्रेम और स्मार्ट असिस्टेंट जैसे फीचर तक का सपोर्ट मिलेगा।

Mi 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो और Mi Smart Clock की कीमत

शाओमी ने एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा की कीमत 59.99 यूरो यानि करीब 5 हजार 400 रुपये और स्मार्ट क्लॉक की कीमत 49.99 यूरो यानि करीब 4 हजार 500 रुपये रखी है। दोनों डिवाइस केवल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। फिलहाल सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट क्लॉक की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

Mi 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो की स्पेसिफिकेशन

एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो में 6P है। यह कैमरा 360-डिग्री पैन-टिल्ट-जूम सपोर्ट करता है और 1,296p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 940-nm इंफ्रारेड लाइट सेंसर के साथ दो माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो नॉइज रिडक्शन तकनीक से लैस हैं। इसके अलावा एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड वाई-फाई दिया गया है।

Mi Smart Clock के फीचर

एमआई स्मार्ट क्लॉक में 3.97 इंच का कलर टच डिस्प्ले है। इस स्मार्ट क्लॉक में गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही डिवाइस स्मार्ट आईओटी कंट्रोल हब और म्यूजिक स्ट्रीमिंग जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा एमआई स्मार्ट क्लॉक को डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…