तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान गज का कहर, 11 लोगों की मौत

<p>तमिलनाडु के नागापट्टनम, तंजावुर और तिरुवारूर जिलों को शुक्रवार तड़के पार करते हुए भीषण चक्रवाती तूफान &#39;गज&#39; ने काफी तबाही मचाई है और राज्य में विभिन्न हादसों में 11 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने इन घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। युद्ध स्तर पर राहत वचाब कार्य चलाया गया है।</p>

<p>चक्रवात के कारण हवाओं की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके कारण तिरुवारूर, नागापट्टनम, पुडुकोट्टाई, रामनाथपुरम, तंजावुर और कुड्डालोर जिलों में गंभीर विनाश हुआ है। मुख्&zwj;यमंत्री ने कहा कि तूफान जनित हादसों में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य दस दस लाख रूपए, गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रूपए तथा साधारण रूप से घायलों को 25 हजार रुपए की अनु्ग्रह राशि राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। उन्होंने मछुआरों को यह आश्वासन भी दिया कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई भी की जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि गज से मत्स्यपालन क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। &lsquo;गज&rsquo; के नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तट पार करने पर तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। निचले इलाकों से 80,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। चक्रवाती तूफान के कारण चली प्रचंड हवाओं से नागपट्टिनम और कराईकल जिलों में सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कुडलूर और पुदुकोट्टई जैसे अन्य जिलों में भी चक्रवात से काफी नुकसान पहुंचा है।​​​​​​​</p>

Samachar First

Recent Posts

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

43 mins ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

60 mins ago

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

5 hours ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

6 hours ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

6 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

8 hours ago