ज़िला बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा और विशेष अन्वेषण इकाई की संयुक्त टीम ने बस सवार व्यक्ति को 16.39 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई के लिए सदर थाना को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान चंचल सिंह निवासी मणिकर्ण के रूप में हुई है।

सुरक्षा शाखा के प्रभारी मुख्य शिक्षक सुरेन्द्र कुमार एवं विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी मुख्य शिक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में नौणी चौक के पास चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे यातायात जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से मनाली जा रही एचआरटीसी की एक बस को जांच के लिए रोका गया। जांच करने के दौरान बस में बैठे एक व्यक्ति ने अपने पैरों के पास एक बैग रखा हुआ था। जैसे ही उसने पुलिस को अपनी ओर आते हुए देखा तो उसके चेहरे की हवाईयां उड़ गई। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 16.39 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया।

ज़िला एपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है और आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…