ऊना: महिला का ATM कार्ड बदल खाते से निकाले 2 लाख

ऊना के तहत भटोली की एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 2 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में भटोली निवासी जीत कौर ने बताया कि मेरा अकाऊंट मैहतपुर की एसबीआई शाखा में है। 26 जनवरी को मैहतपुर एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई हुई थी।

इस दौरान एक युवक भी एटीएम चैंबर में मौजूद था। पैसे निकलवाने के बाद जब स्लीप नहीं निकली, तो पीछे खड़े युवक ने बोला कि वह पर्ची निकाल देगा। इसके बाद एटीएम कार्ड युवक ने ले लिया और पैसे निकालने की स्लीप निकालने लगा। महिला ने बताया कि पैसे निकालने के बाद वह घर चली गई।

30 जनवरी की शाम को मोबाईल पर 2 लाख रुपये निकलने का संदेश आया। तब महिला को पता चला कि उसका कार्ड बदल दिया गया है। इसके बाद महिला ने तुंरत अपना एटीएम ब्लॉक करवाते हुए ऊना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेड़ से गिरने पर लड़का घायल, PGI रेफर

ऊना के गांव कुठार खुर्द में पेड़ से गिरने पर एक 13 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीडि़त को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुठार निवासी ललित अपने घर के समीप बुधवार दोपहर को लकडियां काट रहा था। इसी दौरान अचानक ही उसका  पांव फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। हादसे में ललित को गंभीर चोटें पहुंची हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

1 min ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

6 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago