डेढ़ किलो चरस के साथ 2 धरे, 299 बोतल शराब भी बरामद

कुल्लू पुलिस ने चरस माफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। मंगलवार को कुल्लू सदर में लगाए गए पुलिस नाके के दौरान 2 व्यक्तियों से पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहो़त्री ने बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान दो व्यक्तियों की शक के आधार पर तलाशी ली और उनके पास चरस पकड़ी गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों की पहचान हेमराज और मनीष निवासी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

वहीं, दूसरी तरफ कुल्लू जिला के आनी में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 299 बोतल उना नम्बर-1 बरामद की है। पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब के साथ साथ पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चंबा में भी पकड़ी 3 किलो चरस

वहीं, तुन्नूहट्टी बैरियर पर नाके के दौरान पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से तीन किलो 180 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार तुन्नूहट्टी बैरियर पर नाके के दौरान पंजाब के नकोदर निवासी राम सिंह की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने बैग से तीन किलो 180 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Samachar First

Recent Posts

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

27 mins ago

माँगों को लेकर पेंशनर्स का मंथन, JCC गठन की उठायी मांग, सरकार को दी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई।…

30 mins ago

शिमला के चलौंठी में भूस्खलन से चार मंजिला भवन को खतरा

राजधानी शिमला बारिश के बाद लैंडलाइन की घटनाएं शुरू हो गई है। बीते दिन हुई…

32 mins ago

16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल ने मजबूती से रखा अपना पक्ष: विक्रमादित्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली दौरे से वापस लौटे.…

34 mins ago

हिमाचल प्रदेश में हावी हो रहा माफिया राज: बिंदल

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार…

36 mins ago

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

6 hours ago