Categories: हिमाचल

चंबा में माहौल बिगाड़ने की साजिश, शरारती त्तत्वों ने फाड़ी कुरान

<p>शरारती त्तत्वों ने चंबा में माहौल बिगाड़ने के लिए मस्जिद में रखी पवित्र चीजों से छेड़छाड़ की है। यहां सरोल पंचायत की एक मस्जिद में रखी कुरान-ए-पाक को किसी ने फाड़ कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। यही नहीं, बदमाशों ने मस्जिद में लगे माइक को भी चुरा लिया।</p>

<p>यह घटना सोमवार की रात को घटी जिसके बारे में तब पता चला जब मंगलवार सुबह मस्जिद के मौलवी अजान देने के लिए आए। माइक के जगह पर ना होने से के बाद मौलवी ने मस्जिद प्रबंधन को इस बारे जानकारी दी। मस्जिद प्रबंधक मोहम्मद सलीम ने मौलवी के साथ मस्जिद में आकर नजर दौड़ाई तो मस्जिद में रखी गई कुरान भी गायब पाई गई। कुछ देर बाद पता चला की मस्जिद में रखी कुरान को किसी ने फाड़कर मस्जिद से कुछ दूरी पर मौजूद कूड़े के ढेर में फेंक दिया है।</p>

<p>यह सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई तो वहीं सूचना मिलने पर एसपी चंबा डॉ वीरेंद्र तोमर अपनी पूरी टीम के साथ मस्जिद में पहुंचे। उन्होंने इस घटना के बारे में प्रबंधन कमेटी से जानकारी हासिल की&nbsp; SP चंबा ने मस्जिद प्रबंधन कमेटी को आश्वस्त किया है कि इस नापाक हरकत को अंजाम देने वाले का शीघ्र पता लगाकर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

22 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

22 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

22 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

22 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

22 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

22 hours ago