इन्दौरा: खैर की लकड़ी के 28 मौछों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

<p>कांगड़ा के इंदौरा पुलिस ने खैर तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस को यह सफलता हिमाचल – पंजाब बॉर्डर पर स्थित मीलवां नामक स्थान पर लगाए गए एक नाके के दौरान मिली। जिसमें पुलिस ने खैर के मौछों से लदी एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ( एचपी 38बी 6630 ) को पकड़ा व खैर तस्करी के आरोप में पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।</p>

<p>मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस की चुनावी ड्यूटी में व्यस्तता का लाभ उठाते हुए हिमाचल से पंजाब की ओर खैर तस्करी की जा सकती है। जिसके चलते पुलिस ने मीलवां नामक स्थान पर नाकाबंदी की व नाके के दौरान हिमाचल से पंजाब जाते हुए उक्त गाड़ी को खैर के 28 मौछों सहित पकड़ा।</p>

<p>एस.एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने राजेश सिंह पुत्र पुरुषोत्तम निवासी गांव डाह, तहसील इंदौरा व केवल पुत्र नाथूराम और कुशल सिह पुत्र तिलक सिह निवासी गांव डैंकवां को गिरफ्तार कर उक्त गाड़ी व खैर के मोच्छों को कब्जा में लेकर भारतीय दण्ड विधान की धारा 379 व वन अधिनियम 41, 42 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

11 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

12 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

19 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

19 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

19 hours ago