नाहन के राजगढ़ में सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक कार 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल राजगढ़ में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोटला मांगण-दांवगा फाग सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि ये लोग रात को कार सवार एक शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे कि दांवगा फाग के पास चालक ने गाड़ी से अचानक संतुलन खो दिया और गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन, कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का उपचार चल रहा है।

उधर, डीएसपी राजगढ़ दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…