30 फुट दीवार फांद कर बाड़े में घुसा व्यक्ति, शेर ने कर दिया हमला- मौत

<p>चंडीगढ़ के मशहूर चिड़ियाघर छतबीड़ से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। घटना के अनुसार 30 साल का व्यक्ति पंजाब के जिरकपुर में 30 फुट ऊंची दीवार फांद कर शेर के बाड़े में घुस गया। उस पर शेरों ने हमला कर दिया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि अब तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।</p>

<p>चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर एक 30 साल का व्यक्ति शेर और शेरनी के बाड़े में दीवार फांदकर घुस गया। वह कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही उस पर शेरों ने हमला कर दिया। जब इस बात की खबर चिड़ियाघर के अधिकारियों को लगी तो वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि व्यक्ति के गर्दन पर जख्म के गहरे निशान हैं। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।</p>

<p>कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लॉयन सफारी के पीछे बाड़े से कूदकर एक व्यक्ति अंदर घुस गया था। उसी दौरन शेर ने हमला किया। शेर उसका शव लॉयन सफारी के अंदर घसीटकर ले गया। वहां मौजूद लोगों ने शेर को हटाने के लिए शोर भी मचाया लेकिन शेर ने उस पर हमला कर दिया।</p>

<p>इसके बाद जू कीपर को इस घटना की जानकारी दी। अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति शेर के बाड़े के अन्दर क्यों घुसा था। उसकी पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद वन विभाग के कर्मियों ने शेरों को पिंजरों में बंद कर दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago