धर्मशाला: चैकिंग के दौरान 2 देसी कट्टे और पिस्टल बरामद, 4 गिरफ्तार

पुलिस चौकी योल थाना धर्मशाला के प्रभारी ने नरवाना चौक के पास चेकिंग और अवैध वस्तुओं की धरपकड़ के लिए नाका लगा रखा था। इस दौरान करीब करीब 5 बजे एक कार नंबर (DL-9C-N-0126) जो चामुंडा की तरफ से आ रही थी। जिसमें 4 लोग सवार थे जिसे चेकिंग के लिए रोका गया तो इसमें सवार दो व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए और 2 को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा।

गाड़ी की तलाशी लेने पर इस गाड़ी से दो देसी कट्टे एक पिस्टल और एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि बाद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम और पता इस प्रकार है:-

1. विक्रम सिंह (23) निवासी वाल्मीकि मोहल्ला वीर साहब गुरुद्वारा डाकघर गुरु हर राय जिला फिरोजपुर उम्र वर्ष।

2. सोनू निवासी (23) चेली वाला डाकघर के लाल कलौली तहसील व जिला फिरोजपुर उम्र 23 वर्ष

3. गौरव निवासी गुरु (29) बस्ती डाकघर व तहसील गुरु हर्ष राय जिला फिरोजपुर उम्र 29 वर्ष

4. सुनील कुमार (22) निवासी भारत नगर काशीनगर डाकघर बगदादी गढ़ बाजार फिरोजपुर पंजाब

उपरोक्त आरोपी इन हथियारों को अपने कब्जे में रखने से संबंधित कोई भी वैध कागजात पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके हैं। जिनके पुलिस नियमानुसार कार्यवाही अमल में ला रही है।

Samachar First

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

30 mins ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

16 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

16 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

16 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago