कुल्लूः 42 किलोग्राम चरस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज़

<p>कोरोना जैसी महामारी में भी नशा माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। कुल्लू में पुलिस ने मुख्य तस्कर को गिरफतार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने&nbsp; 42 किलो 50 ग्राम चरस के मामले में इस तस्करी में अब 47 साल मदन लाल पुत्र कुर्म दत्त घरटसेरी अनाह बंजार कुल्लू को गिरफ्तार किया है।</p>

<p>उक्त व्यक्ति ने ही बोलेरो में चरस लाई थी और 10 जून की रात को टाटा-407 गाड़ी के चालक लीलाधर के साथ मिकलकर वाहन के नीचले हिस्से में बनाए गए चैंबर में पैक की थी। उसके बाद लीलाधर इस चरस को लेकर जा रहा था और पुलिस ने फागू पुल के पास उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद मुख्य सरगना मदन लाल जंगलों में छुप गया था और पुलिस ने अब उसे मुख्य सप्लायर के रूप में एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मदन लाल की पत्नी बंजार उपमंडल के श्रीकोट पंचायत की प्रधान भी है।</p>

<p>एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मदन लाल को मुख्य सप्लायर के रूप में गिरफ्तार कर लिया है और अभी छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि टाटा-407 के मालिक ठाकुर दास पुत्र परस राम तहसील बलह मंडी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसने अपनी गाड़ी को मॉडिफाय कर चरस सप्लाई के लिए चैंबर बनाया था उसे भी एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मैंन सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और डीलर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि अभी जांच जारी है ऐसे में इस मामले में और भी कई जांच के दायरे में हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

11 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

12 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

12 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

13 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

14 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 hours ago