Categories: हिमाचल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, रिकवरी रेट में देश भर में 9वें पायदान पर प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भारत के 36 राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में 27वें नंबर पर है। यानी की हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों के मुकाबले अभी स्थिति सामान्य है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार की मानें तो हिमाचल में कोविड मरीजों की सैंपलिंग भी डबल की जा रही है, वहीं अभी राज्य में स्थिति कंट्रोल में है। हिमाचल रिकवरी रेट में देश भर में नौवें नंबर पर है। प्रदेश सरकार के अनुसार हिमाचल में जो कोविड के मरीज पॉज़िटिव आ रहे हैं, वे अधिकतर दिल्ली से आए हैं।

सरकार के स्वास्थ्य महकमे की जानकारी के अनुसार 95 प्रतिशत मरीज दिल्ली से आए हैं। फिलहाल हिमाचल में अभी दूसरे राज्यों के मुकाबले स्थिति सामान्य है, इसे लेकर सरकार ने राहत ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक गोवा के बाद हिमाचल का नंबर आता है, जहां अब 279 एक्टिव केस हैं, वहीं गोवा में 682 एक्टिव केस हैं।

फिलहाल हिमाचल के लिए ये अच्छे संकेत हैं कि यहां कोविड मरीजों की संख्या दूसरे राज्यों के मुकाबले अच्छी है, जबकि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों की संख्या दो लाख से भी पार हो गई है। राज्य में कोविड को लेकर हालात ज्यादा न बिगड़ें, इसके लिए राज्य ने कई सख्त नियम भी बना लिए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अब ई-पास भी आसानी से लोगों के नहीं बनाए जाएंगे। हिमाचल आने वाले हर व्यक्ति को जहां से आ रहे हैं, उस जगह का नाम भी बताना होगा। ऐसे में रेड औऱ ऑरेंज ज़ोन से आने वाले लोगों को इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा

कोरोना में अब तक

कुल सैंपल            65189

कुल नेगेटिव           64324

कुल पॉजिटिव         746

ठीक हुए               429

पॉजिटिव (माइग्रेटिड)11

उपचाराधीन           279

कोरोना से मौत        6

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

13 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

13 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

14 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

15 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

15 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 hours ago