सोलनः महिला के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष

<p>स्वारघाट के साथ सटे सोलन जिला के गांव रजवाहण में रविवार देर शाम एक महिला को लेकर दो गुटों में शुरू हुए विवाद ने बाद में खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ के साथ लगते एक गांव के युवक के साथ एक महिला &#39;लिव इन रिलेशनशिप&#39; के तौर पर रह रही थी। कुछ समय बाद महिला का रजवाहण गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और महिला पहले वाले युवक को छोड़कर रजवाहण गांव के युवक के साथ उसके घर रहने लग पड़ी। इस बात को लेकर दोनों गुटों में पहले से ही कश्मकश चल रही थी।</p>

<p>रविवार के शाम पहले वाला युवक अपने छह साथियों संग किराए की गाड़ी में गांव रजवाहण पहुंचा और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर नालागढ़ से अपने साथियों संग आए युवक ने चाकू से रजवाहण के युवक पर वार करना चाहा। उसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रंडाला गांव के युवक विजय पाल की टांग पर यह चाकू लग गया जिससे उसकी टांग पर गहरा जख्म हो गया। घायल विजय पाल को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया जहां पर इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।</p>

<p>मामले का पता चलते ही इकठ्ठे हुए गांववासियों द्वारा आरोपियों की धुनाई करने के बाद उन्हें रामशहर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। सुचना मिलने के बाद थाना रामशहर के एएसआई योगराज ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज़ करने के साथ ही आरोपियों द्वारा हमले में प्रयोग किये गये दोनों चाकुओं को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3773).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

13 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

18 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

18 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

18 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

19 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

19 hours ago