<p>कुल्लू उपमंडल मुख्यालय आनी से करीब 12 किलोमीटर दूर कंडा धारटू के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 100 फिट नीचे लुढ़क गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। तीसरा व्यक्ति जो वाहन चला रहा था वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। घायलों को आनी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।</p>
<p>डीएसपी आनी तेजेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 4 बजे हुई जब कोहिला से जलोड़ी की ओर जा रहे देवता के साथ जाने वाले देवलु शेर सिंह और जगदीश चंद दोनों कुटवा गांव के रहने वाले पिकअप में बैठे। जबकि तीसरा कौंर सिंह उर्फ हैप्पी पिकअप नबंर (HP-35A-5097) को चला रहा था। जैसे ही पिकअप कंडा धारटू के समीप पहुंची तो अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज़ कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3774).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…