बिलासपुरः बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, बस का टूटा शीशा- सवारियाों सहित चालक भी घायल

<p>जिला बिलासपुर में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे स्वारघाट के समीप गंभर पुल के पास बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बस का शीशा टूट गया और साथ में फ्रंट सीट पर बैठी सवारियां और बस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उनका इलाज किया गया। हादसे में उच्च मार्ग पर काफी देर जाम भी लग रहा। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही काफी देर तक बंद रही। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से शुरू किया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4617).jpeg” style=”height:350px; width:638px” /></p>

<p>दुर्घटना के समय दोनों तरफ हल्का&nbsp; जाम लगा जाम था।&nbsp; जिसके बीच 108 आपातकालीन भी जाम में फंसी जिसको स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया। जानकारी के अनुसार बस बिलासपुर की ओर से आ रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे का कारण ट्रक द्वारा ओवरटेक करना बताया जा रहा है। इस हादसे में ट्रक चालक और बस में बैठी कुछ सवारियों और चालक को चोटें भी आई हैं। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में समझौता कर मामले को रफा-दफा कर दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

14 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

14 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

21 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

21 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

21 hours ago