<p>कांगड़ा में पड़ते पौंग डैम में एक मछुआरे के डूबने का मामला सामने आया है। यहां हरिपुर में सुबह सवेरे मछलियां पकड़ने गया एक मछुआरा नॉव में दिक्कत आने से पानी में गिर गया जिसका सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और गोताखोरों के साथ व्यक्ति की तलाश की जा रही है। व्यक्ति की पहचान दिलबाग कुमरा निवासी छब्बड़ के रूप में हुई है औऱ उसके तीन बच्चे हैं।</p>
<p>बताया जा रहा है कि मछुआरा की कश्ती का फट्टा टूट गया और वह पौंग डैम में जा गिरा। उसे तैरना नहीं आता है और न ही उस वक़्त उसके पास लाइफ जैकेट थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और मछुआरों ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की। इस हादसे के बाद मत्स्य विभाग की पोल खुलती नज़र आ रही है कि वे चाहेत मछुआरों को लाइफ जैकेट देने की बता करते हों लेकिन असल में दावे खोखले हैं।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…