<p>जिला कुल्लू के बंजार-ओट सड़क पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चरस की तस्करी कर रहे एक शख्स को दबोच लिया। इसके बाद तस्कर को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक टीम ने ओट के साथ लगती लारजी सड़क पर नाका लगाया था। उसी दौरान सुबह 6 बजे वहां से पैदल गुजर रहा व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो, व्यक्ति के कब्जे से 5 किलो 130 ग्राम चरस बरामद की गई।</p>
<p>पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को सिर्फ ओट तक चरस की खेप पहुंचाने के लिए कहा गया था। जब टीम ओट पहुंची तो उन्हें मौके पर व्यक्ति का कोई साथी नहीं मिला। DSP ने बताया कि आरोपी की पहचान पन्ना लाल निवासी खुन्न बंजार के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य जानकारी ली जाएगी ताकि चरस माफिया के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…