ऊना: फोटोग्राफर की दुकान में अचानक लगी आग, 10 लाख का नुकसान

<p>ऊना के बंगाणा बाजार में एक फोटोग्राफर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। जब तक ऊना से दमकल विभाग के कर्मी बंगाणा पहुंचे, तब तक पूरी दुकान राख हो गई थी।&nbsp; उधर पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक रोहित संधू निवासी ननावीं बंगाणा बाजार में पिछले काफी समय से फोटोग्राफर की दुकान करता था। बुधवार रात को भी दुकान बंद घर चला गया। रात करीब 11 बजे शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक ही दुकान के अंदर आग लग गई। आग से उठती लपटे देख स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दुकान मालिक रोहित संधू को भी जानकारी दी।</p>

<p>वहीं, इसकी सूचना दमकल विभाग को ऊना को दी गई। जब तक दमकल विभाग के कर्मी बंगाणा पहुंचते, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की घटना में दुकान के अंदर रखा कैमरा, कंप्यूटर, लेमिनेशन मशीन, कलर प्रिंटर, फर्नीचर, एलबम, फोटोस्टेट मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिसमें करीब 10 लाख का नुक्सान हुआ है।&nbsp; डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

8 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

29 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

54 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago