<p>शिमला के बालूगंज थाना के अंतर्गत बनुटी क्षेत्र में शनिवार देर रात दो लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू मार दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है।</p>
<p>प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनुटी क्षेत्र में शिमला से बयुंट जाने वाली बस में बयुंट गांव के भागीरथ और लव कुमार की किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों ही बयुंट बस स्टैंड में उतरने के बाद आपस में लड़ने लग पड़े। बहसबाजी के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई और भागीरथ ने लव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।</p>
<p>भागीरथ ने लव कुमार के पेट में चाकू मार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में आईजीएमसी पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ओमापति जम्वाल ने खबर की पुष्टि की है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…