<p>मंडी जिला के सरोआ में कमरुनाग दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी जीप हादसे की शिकार हो गई। इसमें 12 श्रदालुओं के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक रविवार को कुटाहची गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियत्रिक हो कर सड़क पर पलट गई। हादसे में घायल होने वालों में महिलाएं और एक बच्चा भी है।</p>
<p>स्थानीय लोगो की सहायता से सभी घायलों को निजी वाहनों में गोहर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों में एक बच्चे और तीन महिलाओं की हालत नाजुक है। वही पुलिस गोहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं,हिमाचल प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। हादसे होने का सब से बड़ा कारण वाहन चालकों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।</p>
<p>एसएचओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेफल गांव से सभी लोग रविवार सुबह खुली जीप में कमरुनाग मंदिर जा रहे थे। जैसे ही जीप कुटाहची स्कूल के पास पहुंची वह बीच सड़क पर पलट गई। जिससे गाड़ी में बैठी महिलाएं सड़क पर गिर गई और कुछ सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गोहर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…