महिला आत्महत्या पर मायके पक्ष का ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

शिमला के मैहली क्षेत्र में 40 साल की महिला जसप्रीत की मौत के बाद चंडीगढ़ से आए उसके परिजनों ने बुधवार को आईजीएमसी में शव लेने की मांग की।  महिला का शव पिछले कल ससुराल के घर में फांसी पर लटका मिला था। जसप्रीत का मायका चंडीगढ़ में है। छह साल पहले उसकी शाली मैहली के एक युवक से हुई और उनकी चार साल की एक बच्ची है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

जसप्रीत की मां हरजीत कौर निवासी चंडीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 फरवरी 2014 को शिमला के मैहली में तरूण जीत सिंह के साथ हुई। पति औऱ सास-ससुर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और 2 जून को प्रताड़ित होकर उनकी बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसपी शिमला ओमा पति जंबाल ने बताया कि इस मामले में छोटा शिमला थाने में आईपीसी की धाराओं 306, 498ए और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज़ कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक महिला के पति को गिरफतार कर लिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago