पत्नी के झगड़े से नाराज शख्स ने बच्चों समेत किया आत्मदाह, अस्पताल में मौत

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद देर रात अपने 2 बच्चों बेटा और बेटी के साथ घर की छत पर जाकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना में उस शख्स की मौत हो गई, जबकि दोनों मासूम बच्चे जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

वारदात सोमवार की है। दीपक कुमार अपनी पत्नी आशु, 6 साल के बेटे प्रबल और 4 साल की बेटी भाविका के साथ अंबाला शहर के एक इलाके में रहता था। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ एक शादी में पटियाला गया था। देर शाम वे सब शादी से वापस अंबाला लौट आए।

इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस बात से दीपक नाराज हो गया। इसके बाद उसने शराब पी और वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर की छत पर जा पहुंचा। वहां उसने पहले तीनों पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा ली। वहां उपले भी पड़े थे, तीनों आग में दहकने लगे।

बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।

पुलिस ने इस संबंध में मृतक दीपक की भाभी के बयान लेकर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

5 mins ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

3 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago