दिल्ली पुलिस का एग्जाम देने आए 2 भाइयों पर हमला, 1 की मौत 1 घायल

<p>राजधानी दिल्ली के थाना भजनपुरा इलाके के खजूरी चौक पर दिल्ली पुलिस का एग्जाम देने आए 21 साल के प्रेम शानू गौड़ नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया। हमलावरों ने प्रेम के साथ आए उसके ताऊ के बेटे पर भी हमला किया जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।</p>

<p>बताया जा रहा है प्रेम अपने भाई देव शर्मा के साथ खजूरी चौक पर खड़ा था। तभी उनका किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस हमले में प्रेम शानू की अस्पताल ले जाते वक़्त मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई देव शर्मा इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। जीटीबी में उसका इलाज कराया जा रहा है।</p>

<p>इस सनसनीखेज मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago