एक्सिडेंट में घायल मौत से जूझ रहा है संजीव, परिवार के पास नहीं है इलाज के पैसे

<p>कांगड़ा जिला के रैहन में पिछले दिनों सड़क हादसे के शिकार संजीव कुमार अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। जबकि, उनका ग़रीब परिवार उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने की आस में इधर-उधर भटक रहा है। संजीव को इलाज के लिए सहायता की सख्त जरूरत है।</p>

<p>दरअसल, पिछले दिनों रैहन में आवारा पशु के अचानक आने से बाइक सवार संजीव बुरी तरह घायल हो गए थे। उस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राजा के तालब के नीजि अस्पताल मे ले जाया गया, जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें&nbsp; पठानकोट के राज निजी अस्पताल को रैफर कर दिया गया। लेकिन, उनकी हालत अस्पताल में क्रिटिकल बनी हुई है। जबकि, उनके मां-बाप इलाज के लिए पैसों के लिए भटक रहे हैं। संजीव के पीछे उनके दो बच्चे और पत्नी हैं, जो रोज ईश्वर से उनके ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं।</p>

<p>सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु अक्सर यात्रियों की जान के लिए आफत बनते जा रहे हैं। वही, पशु भी तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से बेमौत मर रहे हैं। संजीव कुमार भी अपनी बाइक से एक निजी होटल से काम करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर आवारा पशु आ गए। इस दौरान उनकी बाइक स्कीट की और दूसरी तरफ खड़ी कार से टकरा गई। इस दौरान संजीव बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया।</p>

<p>फिलहाल इलाज के लिए संजीव के गांव के लोग चंदा जुटा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि वह संजीव की जान बचाने में साथ दे।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

4 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

4 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

5 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

8 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

10 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

11 hours ago