<p>कांगड़ा के नूरपुर थाना के तहत क्षेत्र में 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार 4 सालों तक आरोपी शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठते रहे। आरोपियों ने पहले रिटायर्ड एक्सईएन को टारगेट कर अपने जाल में फंसाया और उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।</p>
<p>मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी. साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी पिछले 4 साल से पूर्व अधिशासी अभियंता को टारगेट बना कर ठग रहे थे। जिसके बाद पूर्व अधिशासी अभियंता भूपिंदर किशोर राम पाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सब निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भेजी। वहीं 4 दिन बाद पुलिस टीम ने आरोपियों अभिषेक विरमानी, रोहित रॉय, ईशान और विवेक रॉय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।</p>
<p>बता दें कि आरोपी पिछले 4 साल से पूर्व अधिशासी अभियंता को टारगेट बना कर ठग रहे थे। आरोपी कभी खुद को कभी आयकर विभाग के अधिकारी बताते थे तो कभी दिल्ली पुलिस के अधिकारी बन कर ठगी करते थे। वहीं आरोपियों की दिल्ली पुलिस के पास सौ से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों ने पहले भी कई जगह ऐसी ही ठगियां की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>
<p> </p>
42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…