<p>मंडी जिला की चौहारघाटी के मुख्यालय बरोट से करीब 25 किलोमीटर दूर मड पंचायत के झुकान गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमारू राम पुत्र गोरखु राम (45) के रूप में हुई है।</p>
<p>चमारू राम मंगलवार सुबह अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर जंगल मघर सील में गया हुआ था। जहां पर अचानक काले भालू ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से नोच डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चमारू राम मंगलवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल मघर सील में घर के लिए बालन की लकड़ी लाने गया था।</p>
<p>पंचायत के पूर्व प्रधान काहन सिंह ने बताया कि उसके साथ उसका कुता भी गया था। उन्होंने कहा की अचानक काले भालू ने चमारू राम पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मृतक का कुता जोर जोर से भौंकने लगा। इस पर गांव के लोग जब साथ उस स्थान पर पहुंचे तो लोगों का शोर सुन कर भालू भाग गया। जबकि चमारू राम लहूलुहान हो गया था।</p>
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…