शाहपुर में चल रहे नशे के धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शाहपुर के साथ लगते प्रीतमनगर में नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा-चंबा पुलिस ने शुक्रवार सुबह प्रीतमनगर स्थित विशेष समुदाय की कालोनी में छापामारी कर पांच लोगों को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। धर्मशाला डीएसपी बलवीर सिंह और डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ विशेष समुदाय की कालोनी में छापामारी कर दी। पुलिस ने पूरी कालोनी को घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अहम बात ये है कि छापामारी की जानकारी को इतना गुप्त रखा गया था कि नजदीकी पुलिस थानों और अन्य कर्मचारियों को भी इसकी भनक तक नहीं थी की वे कहां जा रहे हैं।

पुलिस ने अलग-अलग घरों से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। इसके अलाबा शराब और कोरेक्स की बोतलें भी पकड़ी गई हैं। यहां बता दें कि शाहपुर के साथ लगते प्रीतमनगर में विशेष समुदाय के लोग पिछले काफी समय से नशा बेचने का काम कर रहे हैं। यह क्षेत्र चंबा के चुबाड़ी पुलिस थाना के तहत आता है।

यही बजह है कि शाहपुर पुलिस चाह कर भी इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही थी और  चुबाड़ी पुलिस के यहां पहुंचने से पहले ही नशा माफिया सतर्क हो जाता था। नशा माफिया से निपटने के लिए स्थानीय युवाओं ने अपने स्तर पर नशा निवारण कमेटी का गठन कर पिछले दिनों डीजीपी, डीआईजी से मुलाकात कर नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीजीपी ने इसे गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश मिलते ही कांगड़ा-चंबा पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago