<p>जिला ऊना के संतोषगढ़ के तहत छतरपुर टाडा में पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान राजीव निवासी छत्तरपुर के रुप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। जबकि घायल का बीबीएमबी नंगल अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार राजीव निवासी छत्तरपुर विनोद के साथ सोमवार देर रात संतोषगढ़ से छतरपुर अपने घर जा रहे थे। जब वह छतरपुर टाडा पहुंचे तो सड़क पर तेज तूफान से एक वृक्ष गिरा हुआ था। अंधेरे के कारण सड़क पर गिरा पेड़ न दिखा और बाइक गिरे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजीव और विनोद दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों युवकों को बीबीएमबी नंगल ले जाया गया, जहां से राजीव को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। राजीव के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>
<p>वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए संतोषगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज कल्याण सिंह ने बताया कि पेड़ के टकराने से दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरु कर दी है।</p>
<p> </p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…